Tuesday, March 20, 2012

तीन हजार लोग वापस हिंदू धर्म में लौटे

राउरकेला। विश्व हिंदू परिषद [विहिप] ने शुक्रवार को दावा किया कि उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में एक समारोह में तीन राज्यों से आए 658 परिवारों के 3000 से अधिक लोगों को फिर से हिंदू धर्म में वापस धर्मांतरित किया गया।

Monday, March 19, 2012

हिंदुओं के अपहरण मामले पर पाक मंत्री चिंतित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक प्रांतीय मंत्री ने कहा है कि देश के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में जबरन धर्म परिवर्तन और अपहरण की बढ़ती घटनाओं की वजह से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के मन में 'असुरक्षा की गहरी भावना' भर गई है।
http://www.jagran.com/news/world-9029883.html

सीतापुर में धरा गया पाकिस्तानी आतंकी

वाह रे हिंदू समाज..

स्वामी सानंद जबरन बीएचयू ले जाए गए

'वाह-रे हिंदू समाज' ..वेदना से कराहते ये कारुणिक शब्द स्वामी सानंद के मुख से उस समय निकल पड़े, जब उन्हें प्रशासन द्वारा अस्पताल से उठाकर बीएचयू ले जाया जाने की जानकारी मिली। इसी दौरान कक्ष से बाहर खड़े गिने-चुने गंगा समर्थकों का पुलिस के समक्ष स्वामी जी को अस्पताल से ले जाने के विरोध का स्वर भी उनके कानों तक जा पहुंचा। वह बिस्तर से उठ कर बाहर आ गए। चंद लोगों को सामने देखा, सबको हाथ जोड़े, बोले 'वाह-रे हिंदू समाज, एक सन्यासी की यह गति। गंगा की चिंता किसी को नहीं, पुलिस के सामने बल दिखाने के बजाए जयंती नटराजन पर दबाव क्यों नहीं बना पा रहे।' इतना बोला ही था कि उनकी आंखें नम हो गई। बात तो बहुत कमजोर आवाज में कही गई थी, लेकिन उसकी धमक बहुत देर तक कानों में गूंजती रही।