Saturday, March 31, 2012

रूस में सबसे बड़े मंदिर को तोड़ने का आदेश

मास्को।। रूस में हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर बार-बार वार किया जा रहा है। गीता को आतंकी साहित्य बताकर प्रतिबंध की साजिश नाकाम होने के बाद अब नई समस्या खड़ी हो गई है। एक अदालत ने रूस के सबसे बड़े वैदिक सांस्कृतिक केंद्र को एक कैंपस से हटाने और उसमें बने देश के सबसे बड़े मंदिर को तोड़ने आदेश दिया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के गृहनगर सेंट पीटर्सबर्ग स्थित इस केंद्र के लिए वर्ष 1992 में 49 वर्ष के लिए लीज करार हुआ था। इस लीज को रद्द कर दिया गया है और अदालत ने कैंपस खाली करने का आदेश दिया है। 
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/12477284.cms

Friday, March 30, 2012

आंध्र प्रदेश के सांगारेड्डी में लगा कर्फ्यू

हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के सांगारेड्डी में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस को अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा है। यहां से 70 किलोमीटर दूर स्थित मेढक जिले के सांगारेड्डी शहर में गुरुवार रात बड़े पैमाने पर हुई हिंसा में 20 लोग घायल हो गए और कई दुकानों में आग लगा दी गई।
http://www.bhaskar.com/article/NAT-andhra-pradesh-curfew-in-sangareddi-3035275.html

वेंकटचलपति मंदिर से शक्तिशाली देसी बम बरामद

तिरुनेलवेली [तमिलनाडु]। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के कृष्णापुरम के निकट 16वीं सदी में बनाए गए वेंकटचलपति मंदिर से दो शक्तिशाली देसी बम बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
http://www.jagran.com/news/national-two-country-bombs-recovered-from-roof-of-ancient-temple-9075841.html

पंजाब में तनाव, गुरदासपुर में कर्फ्यू

शिवसेना कार्यकर्ताओं और कुछ सिख युवकों के बीच तनाव गहराने के बाद गुरदासपुर में गुरुवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। गुरदासपुर के उपायुक्त मोहिंदर सिंह कैंथ ने बताया कि शिवसैनिकों और सिख समेत कुछ अन्य युवाओं के बीच तनाव बढ़ने के बाद गुरदासपुर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।
http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-story-39-39-225585.html