Monday, April 2, 2012

छेड़छाड़ को लेकर खैरनगर में बवाल, बाजार बंद


छेड़छाड़ को लेकर खैरनगर में बवाल, बाजार बंद
मेरठ, जागरण संवाददाता
शहर के लिए नासूर बन चुकी छेड़छाड़ की समस्या को लेकर खैरनगर में खासा हंगामा हुआ। रविवार को युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने दवा व्यापारियों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद देखते ही देखते खैरनगर का दवा बाजार बंद हो गया। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सांसद, नगर विधायक और तमाम व्यापारी नेता दवा व्यापारियों के समर्थन में मौके पर जा पहुंचे। गुजारिश के बाद बाजार खुला। इधर आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

गुस्साए शियाओं ने किया लहूलुहान मातम


गुस्साए शियाओं ने किया लहूलुहान मातम
मेरठ : सिटी स्टेशन पर रविवार को साढ़े तीन घंटे तक हंगामा, प्रदर्शन, धक्का-मुक्की और झड़पें हुई। इस दौरान शताब्दी, जनशताब्दी को रोकने की कोशिशें हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर कई प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। शिया समुदाय के गुस्साये लोगों ने जंजीरों और हथियारों से खुद को लहूलुहान कर विरोधस्वरूप मातम करना शुरू दिया। जालंधर-नई दिल्ली (सुपर) को रोक प्रदर्शनकारी इंजन पर जा चढ़े। खून से तर-ब-तर लोगों को देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। अफसरों के साथ ही नायब शहर काजी के समझाने पर मामला निपटा

Sunday, April 1, 2012

उत्तराखंड में अल्पसंख्यकों के लिए घोषणाएं

देहरादून। उत्तराखंड को अल्पसंख्यकों के लिए एक मॉडल राज्य बनाने के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार ने एक अलग मंत्रालय के गठन और विशेष बैंकिंग सुविधा प्रदान करने सहित उनके उत्थान के लिए कई कदम उठाए जाने की मंगलवार को घोषणा की।
http://www.jagran.com/news/national-transparent-governance-promised-in-uttarakhand-9064529.html

ग्यारह पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

लोहता : लोहता थाने के कोटवा चौकी क्षेत्र स्थित खेवसीपुर गांव के पास से शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर दो पिकप वैन से 11 पशुओं को लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक पिकप में सात बैल जबकि दूसरे में चार गाय लादी गईं थीं। बैलों में एक मृत पाया गया। मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज बाल मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल को देखकर दोनो पिकप के खलासी उतर कर भाग निकले। पुलिस ने बिहार के देवड़ारखुर्द जिला भभुआ के रहने वाले राकेश कुमार सिंह व इसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के मसाड़ी गांव के रहने वाले इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पिकप मालिकों समेत कुल चार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-9077987.html