गोरखपुर: लोकतंत्र में चुनी हुई सरकारें बहुसंख्यक समाज के हित की बातें करती हैं परन्तु यह भारत का दुर्भाग्य है कि मजहबी आरक्षण के नाम पर देश में एक नया कुरुक्षेत्र बनाने का षड्यंत्र हो रहा है। सरकारी खजाना खाली होने के बावजूद मुस्लिम तुष्टीकरण के खेल में इसे लुटाया जा रहा है। यह राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है।
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/gorakhpur-city-9094675.html
किशनगंज, काप्र: तीन दिवसीय पीस कन्वेंशन के अन्तिम दिन एक अप्रैल को सात लाख से अधिक जन सैलाब को संबोधित करने के बाद रात को दो बजे तौहीद इजूकेशनल ट्रस्ट के भव्य पंडाल में 18 सौ स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए पीस टीवी के जनक सह इस्लामिक रिसर्च सेन्टर मुम्बई के अध्यक्ष डॉ. जाकिर नाइक ने कहा कि हिन्दुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, पंडित जवाहरलाल नेहरु और सिंधु से हिन्दु का उदाहरण देते हुए यह बात कही। इससे पहले प्लासी जिला अररिया के एक युवक ने उनसे सवाल किया था कि हिन्दू धर्म अन्य धर्म को क्या गाली देता है, यदि हां तो हम मुसलमान धर्म स्वीकार करने के लिए तैयार हूं ।
http://www.jagran.com/bihar/kishanganj-9088676.html
जागरण प्रतिनिधि, होशियारपुर : रूस में एक हिन्दू मंदिर को तोड़ने संबंधी अदालत का फैसला बिल्कुल गलत है, अदालत को यह फैसला सुनाने से पहले करोड़ों लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए था, अदालत का फैसला तर्कसंगत नहीं है। इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है। उक्त बात सिटी हार्ट वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन रविंदर अग्रवाल व प्रधान ठाकुर मक्खन सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में कही।
http://www.jagran.com/punjab/hoshiarpur-9093309.html