Saturday, May 19, 2012

नेपाल को हिंदू राज्य घोषित करने की मांग

नेपाल में राजशाही समर्थक पार्टी की हड़ताल के चलते काठमांडू वैली में शुक्रवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। पार्टी ने संघीय ढांचे को स्वीकार किए जाने के विरोध में हड़ताल की अपील की थी। पार्टी देश को फिर से हिंदू राज्य घोषित करने की मांग कर रही है। 
http://www.amarujala.com/international/South%20Asia/Seeking-to-declare-Nepal-a-Hindu-state-11897-8.html

Wednesday, May 16, 2012

22 साल बाद गूंजी घंटियों की ध्वनि


श्रीनगर, जागरण ब्यूरो। डाउन-टाउन के रैनावारी स्थित 400 साल पुराने पाताल भैरव मंदिर में घंटियों की ध्वनि मंगलवार को फिर से गूंज उठी। 22 सालों से वीरान खंडहर में तब्दील हो चुके मंदिर में मरम्मत से पूर्व सनातन परंपराओं के मुताबिक पूजा-अर्चना हुई।
http://www.jagran.com/news/national-temple-sound-of-bells-rang-out-22-years-later-9259836.html 

विदेशी बार-बार करते हैं देवी-देवताओं का अपमान


नई दिल्ली। अमेरिका में बीयर का नाम मां काली पर रखकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का यह पहला मामला नहीं है। विदेशों में इससे पहले भी हिंदुओं के देवी-देवताओं का कई बार अपमान किया गया है।

http://www.jagran.com/news/national-hindu-god-insult-9259904.html

Tuesday, May 15, 2012

अमेरिका में बेची जा रही है 'काली मां बियर'

नई दिल्ली ।। अमेरिका में हिंदू देवी काली के नाम पर 'काली मां' बियर बेचे जाने का मसला मंगलवार को राज्यसभा में गूंजा। बीजेपी सदस्यों ने इस पर कड़ा एतराज जाहिर करते हुए मांग की कि सरकार तुरंत अमेरिकी राजदूत को बुलाकर इस मामले में जवाब तलब करे।
http://navbharattimes.indiatimes.com/now-kali-ma-beer-in-market/articleshow/13148795.cms

Monday, May 14, 2012

म्यांमार दौरे में जफर की मजार पर जाएंगे मनमोहन

नई दिल्ली [जासं]। ढाई दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री के म्यांमार दौरे में एक पड़ाव अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का मकबरा भी होगा। इस महीने 27 से 29 मई के बीच होने वाली अपनी म्यांमार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जफर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके मकबरे भी जाएंगे।
http://www.jagran.com/news/national-pm-manmohan-singh-will-visit-the-mazar-of-zafar-myanmar-9253011.html

Saturday, May 12, 2012

असम में भी सुनाई दे रही माओवादी दस्तक

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के पर्वतीय जिलों में माओवादियों ने अपने शिविर स्थापित कर लिए हैं और धीरे-धीरे अन्य हिस्सों में भी अपना आधार बना रहे हैं। गोगोई ने कहा कि माओवादी लंबे समय से राज्य में अपना आधार बढ़ा रहे हैं। गोगोई ने बुधवार को ऊपरी असम में चार माओवादी विरोधियों के मारे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे माओवादियों की उपस्थिति को लेकर राज्य सरकार के बयान की ही पुष्टि होती है।
http://www.amarujala.com/National/Maoist-hear-knocking-in-Assam-27276.html

Wednesday, May 9, 2012

पाक-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से भारत चिंतित

पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिन्दू लड़कियों का अपहरण कर उनकी इच्छा के खिलाफ मुस्लिम लड़कों से शादी कराये जाने और मंदिर एवं गुरूद्वारों को अपवित्र करने की खबरों पर भारत ने चिंता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि यह पड़ोसी देशों की सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभायें।
http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-story-39-39-232077.html