Friday, March 16, 2012

हिंदू लड़कियों की जबरन शादी का कड़ा विरोध



हिंदू लड़कियों की जबरन शादी का कड़ा विरोध
-पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों की जबरन शादी और अपहरण के ख़िलाफ़ सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान की जाए और जबरन शादी के ख़िलाफ़ क़ानून बनाया जाए.
www.bhaskar.com | international news / Fri, 16 Mar 2012 06:00:00 GMT
Sent from FeedDemon

दुविधा व तनाव में जी रहे हैं पाकिस्तान के हिंदू

Friday, March 9, 2012

मूर्ति विसर्जन के दौरान उपजे विवाद में आधा दर्जन लोग घायल

दैनिक जागरण, सिद्धार्थनगर, 15 अक्टूबर २००८। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बाजार में मंगलवार की रात राप्ती नदी के समीप मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद होने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में चार नामजद एवं कुछ आज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 10 बजे के आस पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी के समीप ग्राम चौखड़ा के कुछ बच्चे डांस कर रहे थे। उसी बीच में एक शाहपुर का बच्चा भी आकर डांस करने लगा। इस दौरान कुछ विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव शुरू हो गया, जिसमें छ: लोग घायल हो गये। घटना कि सूचना पाकर थानाध्यक्ष इटवा वी.पी. उपाध्याय, उपनिरीक्षक हीरा सिंह मय हमराही घटना स्थल पहंचे गये, लेकिन चौखड़ा गांव से भारी संख्या में लोगों के पहुंच जाने से स्थिति बिगड़ती नजर आयी, चौराहे की दुकाने बंद हो गयी। थानाध्यक्ष डुमरियागंज जय राम गौतम के पहुंचने पर घायलों को उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा लाया गया। वादी ओम प्रकाश यादव पुत्र मगरू ग्राम चौखड़ा थाना इटवा की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद तथा कुछ अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक विवाद का कारण शराब पीकर डांस करना है। पुलिस ने चार नामजद तथा कुछ अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 147, 336 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।