Wednesday, April 18, 2012

गोवा दंगा मामले में 40 आरोपी बरी

पणजी। गोवा में हुए साप्रदायिक दंगों के मामले में एक स्थानीय अदालत ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं समेत 40 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है
http://www.jagran.com/news/national-goa-communal-riots-case-40-acquitted-for-lack-of-evidence-9152775.html

मुस्लिम एजेंडे पर ही काम कर रही सरकार : वाजपेयी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर मुस्लिम एजेंडे पर ही काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने अगर अपनी नीति न बदली तो भाजपा सदन से लेकर सड़कों तक उसके खिलाफ संघर्ष करेगी।
http://www.amarujala.com/National/central-government-Working-on-the-Muslim-agenda-laxmikant-bajpai-26052.html

Tuesday, April 17, 2012

बुखारी के बाद पिछड़े मुसलमानों की मांग पूरी करेगी सपा

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के दामाद को विधान परिषद का सदस्य बनाने की मांग पूरी करने के बाद उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) अब पसमांदा (पिछड़े)मुसलमानों की मांग पूरी करेगी।
http://www.amarujala.com/National/backward-Muslims-demand-SP-participation-in-politics-26024.html

उस्मानिया विवि में गोमांस परोसने पर छात्र भिड़े


Beef festival turns Osmania into battlefied, student stabbed
उस्मानिया विवि में गोमांस परोसने पर छात्र भिड़े
हैदराबाद। गोमांस उत्सव के आयोजन के मुद्दे पर उस्मानिया विश्वविद्यालय रणक्षेत्र में बदल गया है। इस आयोजन के समर्थकों और विरोधियों के संघर्ष में पाच छात्र घायल हो गए हैं। आयोजन समर्थक एक छात्र को चाकू लगा है जिसे स्थानीय गाधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना को लेकर रविवार की आधी रात के बाद से ही विश्वविद्यालय परिसर में तनाव है। गोमांस फेस्टिवल के आयोजन के बाद विद्यार्थियों के एक समूह ने सी हॉस्टल पर हमला किया और इस गोमांस महोत्सव [बीफ फेस्टीवल] का समर्थन करने वाले एक विद्यार्थी को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने कहा कि घायल विद्यार्थी को यहा गाधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ वाहन भी जलाए गए हैं।

Monday, April 16, 2012

उस्मानिया विश्वविद्यालय में छात्रों के 2 गुटों में संघर्ष

उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में कुछ छात्र संगठनों द्वारा आयोजित एक मांस महोत्सव को लेकर दो विद्यार्थी गुटों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान पांच विद्यार्थी घायल हो गए। मांस महोत्सव का समर्थन करने वाले एक विद्यार्थी को चाकू घोंप दिया गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-story-39-39-228494.html

Sunday, April 15, 2012

दंगों के फैसलों से दरक रहा हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण

अहमदाबाद [शत्रुघ्न शर्मा]। गुजरात दंगों के बाद भाजपा के पक्ष में हुआ हिंदू वोटों का ध्रवीकरण अब अदालती फैसलों के कारण दरकने लगा है। दंगा मामलों में अब तक पटेल समाज के 50 से अधिक लोगों को सजा हो चुकी है। माणसा उपचुनाव में भाजपा की हार को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी अगला चुनाव भी विकास के मुद्दे पर लड़ने वाले हैं, लेकिन उनका जातीय समीकरण गड़बड़ाता नजर आ रहा है। कांग्रेस इस बार दंगा के मुद्दे को ताक पर रखकर खुद को सरकार के भ्रष्टाचार पर केंद्रित कर रखा है।
http://www.jagran.com/news/national-shadow-of-the-gujarat-riots-effects-narendra-modi-9139071.html

Wednesday, April 11, 2012

..तो अपने ही देश में बेगाने होंगे हिंदू

मेरठ : 'सांप्रदायिक लक्षित हिंसा रोकथाम विधेयक 2011' हिंदुओं को हिंदुस्तान में ही बेगाना कर देगा। अल्पसंख्यक समाज की मौखिक शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। शिकायतकर्ता का नाम जहां पुलिस गोपनीय रखेगी वहीं जेल में बंद व्यक्ति को खुद को आरोपमुक्त साबित करना होगा। ये स्थिति बेहद कष्टकारी है, अगर हम नहीं चेते तो हालात बदतर हो जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर ने रविवार को सूरजकुंड स्थित विश्व संवाद केंद्र पर ये बातें कहीं।
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-9116209.html

Tuesday, April 10, 2012

हिंसाग्रस्त इलाकों में तीसरे दिन भी क‌र्फ्यू जारी


हैदराबाद। दंगा प्रभावित पुराने हैदराबाद क्षेत्र में मंगलवार तक भी क‌र्फ्यू जारी रहा। हिंसा ग्रस्त इलाकों में स्थिति भले ही नियंत्रण में आ गई हो लेकिन यहां माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। इसलिए दंगे के तीसरे दिन भी क‌र्फ्यू जारी है।
http://www.jagran.com/news/national-curfew-stiil-on-in-violent-places-in-old-hyderabad-9120467.html 

पाकिस्तान में हो रहा है हिन्दू लड़कियों का अपहरण

पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू समुदाय के लोग इन दिनों बेहद नाराज हैं और खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। एक प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता और हिन्दू नेता का कहना है कि हिन्दुओं को उनकी लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/article1-story-2-2-227594.html

देश को मौत के सामान बांट रहा असम

केंद्र और राज्य सरकार ने अगर ध्यान नहीं दिया तो असम के हालात देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन जाएंगे। इस बात का खुलासा मेरठ कॉलेज के एक शिक्षक के शोध में हुआ है। शोध के मुताबिक असम देश को मौत के सामान बांट रहा है। इसमें हथियार, ड्रग्स और एड्स शामिल है। इससे असम को भी खतरा है। यहां क्षेत्रीय जाति बहुसंख्यक से ‘अल्पसंख्यक’ हो गई हैं। इस वजह से भी लोगों में खासा रोष है।
http://www.amarujala.com/National/Assam-distributing-death-to-us-25614.html