Friday, March 23, 2012

असम में चार बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार

कछार जिले के सिलचर में पुलिस ने चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को एक होटल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में मिली सूचना के आधार पर उसने होटल में छापामारे की और चार किशोरों को गिरफ्तार किया।
http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-story-39-39-224346.html


Thursday, March 22, 2012

हिंदू शरणार्थियों को कहीं और बसा कर दें नागरिकता

जम्मू-कश्मीर सरकार अपने राज्य के तीन लाख हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता नहीं दे सकती तो उन्हें देश के किसी और भाग में बसाकर नागरिक का दर्जा दिया जाना चाहिए। जम्मू- कश्मीर की वार्ताकार दल की सदस्य राधा कुमार का मानना है कि 1947 के बंटवारे में पश्चिम पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों की तीसरी पीढ़ी भी राजनीतिज्ञों के हाथ का मोहरा बन कर रह गई है।

छात्र को डांटने पर शिक्षक को गोली मारी

रामपुर। छात्र को डांटने से नाराज चाचा ने बुधवार को शिक्षक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील शाहबाद के गांव बैरुआ स्थित जगवती देवी जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक रघुराज ने पढ़ाई में ढिलाई को लेकर तीसरी कक्षा के नौ वर्षीय छात्र नदीम को डांट दिया। नदीम ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से कर दी। जिससे गुस्साए नदीम के पिता आरिफ और उसके दो चाचा स्कूल में पहुंच गए। उनकी रघुराज से कहासुनी हो गई। इसी दौरान नदीम के चाचा ने रघुराज पर गोली चला दी। गोली लगने से रघुराज घायल हो गया। स्कूल में गोली चलने से अफरातफरी मच गई। घायल रघुराज को उसके साथी शिक्षक तुरंत जिला अस्पताल ले आए, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
http://www.jagran.com/news/national-9038329.html