Wednesday, May 2, 2012

मुसलमानों से किए वायदे पूरे करे सरकार

जमियत उलमा के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मरकजी और रियासती सरकारें आजादी के बाद से मुसलमानों को सिर्फ झूठी तसल्ली दे रही हैं।
http://www.amarujala.com/National/SP-fulfilling-all-promise-of-Muslims-26759.html

उपासना स्थल पर पत्थर फेंकने से तनाव

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के वृतकाल मोहल्ले (दुल्ली गड़ही) में सोमवार की दोपहर कुछ शरारती तत्वों के एक उपासना स्थल पर पत्थर फेंकने से हड़कंप मच गया। इससे उपासना स्थल के रोशनदान का कुछ हिस्सा टूटकर गिर पड़ा और क्षेत्र में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस उसे मानसिक रोगी बता रही है, जबकि क्षेत्र के लोगों की मानें तो वह शरारती तत्व है। इस मामले में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्तेजित लोगों को समझाकर माहौल शांत कराया।
http://www.amarujala.com/city/varanasi/varanasi-61403-140.html

हनुमान की प्रतिमा खंडित करने पर तनाव

भागलपुर। गौराडीह थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में रविवार को एक समुदाय के बदमाशों द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित कर देने पर तनाव कायम हो गया। कुरूडीह गांव के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है
http://www.jagran.com/news/national-god-hunaman-stachu-broken-by-anti-social-9196840.html

सर्वमान्य चेहरे के तौर पर आ सकता है प्रेमजी का नाम

देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर चल रहे सियासी दांव पेंच के बीच मशहूर उद्योगपति अजीम प्रेमजी का नाम भी सियासी गलियारे में अंदरखाने उछल गया है। राष्ट्रपति पद पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लेकर प्रणब मुखर्जी किसी के नाम पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में प्रेमजी को सर्वमान्य उम्मीदवार बनाने का दांव चला जा सकता है।
http://www.amarujala.com/National/Premji-binding-face-may-come-as-a-name-26729.html

Friday, April 27, 2012

मो. रफी और मिर्जा गालिब को भारत रत्न देने की मांग

उर्दू के प्रख्यात शायर मिर्जा गालिब और हिन्दी फिल्मों के मशहूर पार्श्व गायक मोहम्मद रफी को भारत रत्न देने की मांग शुक्रवार को लोकसभा में प्रमुखता से उठाई गई। समाजवादी पार्टी के शैलेन्द्र कुमार ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत रत्न के बारे में अखबारों में चर्चाओं का एक सिलसिल फिर शुरू हो गया है, जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का भी उल्लेख किया जा रहा है। 
http://www.amarujala.com/National/Bharat-Ratna-should-be-given-to-Mirza-Ghalib-and-Rafi-26521.html

Tuesday, April 24, 2012

टिफिन बम मामले में दो को सजा

अजमेर। अजमेर की विशेष अदालत [टाडा] ने जयपुर में 30 सितंबर 1993 को माणक चौक, कोतवाली एवं जालूपुरा थाना इलाके में मिले टिफिन बम मामले में मंगलवार को चार आरोपियों में से दो को जुर्म साबित होने पर सजा सुनाई है, जबकि दो को बरी कर दिया।
http://www.jagran.com/news/national-two-convicted-in-1993-jaipur-bomb-blasts-case-9177908.html

नहीं होगा रुश्दी के उपन्यास पर शोध

मेरठ, जागरण संवाददाता। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में सलमान रुश्दी, विक्रम सेठ और अमिताव घोष पर होने वाला शोध अब नहीं होगा।
विवाद के बाद अंग्रेजी विभाग ने शोधार्थी को दी गई सुविधाएं वापस ले ली हैं। इस बारे में कुलपति व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग [यूजीसी] को अवगत करा दिया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शोधार्थी के लगातार अनुपस्थित रहने और कुछ तकनीकी कारणों से सुविधाएं वापस ली गई हैं। यह भी साफ किया है कि शोध रुश्दी समेत कई अंग्रेजी लेखकों के उपन्यासों के तुलनात्मक अध्ययन के बारे में था न कि सटैनिक वर्सेज के बारे में।