Monday, October 6, 2014

मुजफ्फरनगर में तीन युवकों की हत्या से तनाव

http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-Muzaffarnagar-murder-police-Sunder-Surendre-Duty-39-39-454839.html
बेखौफ बदमाशों ने शनिवार देर रात गांव बहादरपुर के जंगल में तीन युवकों की हत्या कर दी। उनकी पेंट खुली होने से अनुमान लगाया जा रहा है पहचान देखकर कत्ल किया गया है। दो युवकों का शव तो देर रात मिल गया था। तीसरी लाश रविवार तड़के मिली। गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया। अधिकारियों ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा और नौकरी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हत्या से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

Sunday, October 5, 2014

बवाल-ए-जान बना मूर्ति विसर्जन

http://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/other-news/create-a-life-idol-immersion-organically/articleshow/44338380.cms
शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी, पथराव और फायरिंग की घटनाओं ने धार्मिक माहौल को सांप्रदायिक बना दिया। कई जगहों पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, तो कई जगहों पर विसर्जन के लिए जा रही भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। बचाव में पुलिसिया कार्रवाई में लाठीचार्ज और फायरिंग तक करनी पड़ी। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ लोगों ने कई जगहों पर आगजनी कर दी।
आजमगढ़ में पुलिस की जीपें फूंकी : आजमगढ़ के बरदह इलाके में पुलिस ने हर साल की तरह नहर के रास्ते से विसर्जन जुलूस का मार्ग तय किया था जबकि आयोजक दूसरे रास्ते से जाना चाहते थे। नया रास्ता मुस्लिम आबादी की ओर से होने के कारण प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा था। विवाद ने शनिवार शाम करीब 4 बजे तूल पकड़ लिया। नए रास्ते से प्रतिमा ले जाने पर अड़े लोगों के ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी प्रतिमा को लेकर जबरन आगे बढ़ते ही पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इससे आक्रोशित लोगों ने बरदह थाने और एक पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख फोर्स ने पहले लाठीचार्ज और फिर कई चक्र हवा में फायरिंग की। पुलिस कार्रवाई से लोग प्रतिमा वहीं छोड़कर भाग निकले। एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे का कहना था कि पूजा आयोजकों को कुछ लोगों ने भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने स्थिति नियंत्रित होने का दावा किया।
भदोही में गाड़ियों में लगा दी आग
भदोही में पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में तय किया हुआ था कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार इस बार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन गंगा के बजाय उगापुर(औराई) के पास की नहर में किया जाएगा। शुरुआती दौर में विसर्जन जुलूस निकले तो सब कुछ सामान्य था। अचानक एक जुलूस में शामिल लोग परंपरा के नाम पर प्रतिमा को मीरजापुर के चील्ह घाट ले जाने लगे। फोर्स के रोकने और बलप्रयोग से आक्रोशित लोगों ने पुलिस वैन, रोडवेज बस समेत चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हालात लगातार बिगड़ते देख पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की तब स्थिति नियंत्रण में आ सकी। डीएम नरेंद्र शंकर पाण्डेय का कहना है कि जौनपुर जिले से विसर्जन के लिए आई प्रतिमा के जुलूस में शामिल कुछ अराजकतत्वों ने उपद्रव और आगजनी की है। उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
गाजीपुर में भी हालात बिगड़े
गाजीपुर में भी प्रतिमा विसर्जन का स्थान बदले जाने के विरोध को लेकर हालात बिगड़े। रात साढ़े आठ बजे से शुरु बवालदेर रात तक चलता रहा। गंगा में प्रतिमा विसर्जन करने पर अड़े लोगों पर फोर्स ने बलप्रयोग किया तो पथराव हो गया। घंटोंगुरिल्ला युद्ध के बीच पुलिस ने कई चक्र अश्रुगैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। पथराव - लाठीचार्ज में कई लोगों कोचोट आई। पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। डीएम चंद्र पाल सिंह व अन्य अधिकारियों के समझाने पर शनिवार को प्रतिमाओंका विसर्जन हुआ। स्टीमर घाट के पास खोदे गए गड्ढे में ही प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। तनाव के चलते बाजाद बंद रहा। उधरकासिमाबाद में बकरीद के दिन कुर्बानी के लिए प्रशासन द्वारा नया स्थान निर्धारित किए जाने की खबर से पूजा आयोजकोंने प्रतिमा विसर्जन करने से इंकार कर दिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आयोजकों को मनाने में लगे हुए थे।
संत रविदासनगर में रोडवेज बस फूंकी : संत रविदास नगर में गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन से रोकने पर उग्र लोगों ने पुलिस परपथराव कर रोडवेज बस और पुलिस की गाड़ी फूंक दी। मामला औराई थानाक्षेत्र के उगापुर नहर के पास का है। शुक्रवार कीशाम जौनपुर से बीस प्रतिमाओं के साथ आए लोगों ने मूर्तियों का विसर्जन गंगा नदी में करने के लिए चील्ह घाट की ओरजाने का प्रयास किया , लेकिन अदालत के आदेश के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को नहरके पास रोक लिया। प्रशासनिक अफसरों का कहना था कि गंगा में मूर्ति विसर्जन पर अदालत ने रोक लगा रखी है इस लिएप्रतिमाओं का विसर्जन नहर में किया जाए। रोके जाने से प्रतिमाओं के साथ आई भीड़ आक्रोशित हो उठी पथराव शुरू करदिया। इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिस की एक जीप सहित वहां से गुजर रही रोडवेज बस के यात्रियों को उतार पर उसे आग केहवाले कर दिया। जानकारी पाते ही जिलाधिकारी एसपी के साथ मौके पर पहुंचे और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़दिया। बाद में अधिकारियों ने मूर्तियों के साथ आए लोगों को समझा बुझा कर नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन करवाया।पुलिस ने इस संबंध में पथराव और आगजनी के आरोप में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मीरजापुर में पुलिस पर पथराव : गंगा नदी में विसर्जन करने से रोकने पर मिर्जापुर में भी आक्रोशित भीड़ ने जमकर पथरावकिया , जिसमें कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। डीजीपी प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम मीरजापुर के चील्ह थानाक्षेत्रमें भदोही जिले से करीब 43 दुर्गा प्रतिमाएं गंगा में विसर्जन के लिए लाई गई थीं। अधिकारियों द्वारा अदालत के आदेश काहवाला देकर उन्हें वापस कर दिया गया। वापसी के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया , जिसमें पीएसी जवानसहित तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। अधिकारियों ने समझा - बुझा कर श्रद्धालुओं को शांत करवाया और जगदीशपुर मेंनिर्धारित स्थान पर मूर्तियों का विसर्जन करवा दिया।
मारपीट में 10 घायल : बदसठी थाना क्षेत्र के घनापुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते समय दो पक्षों मेंमारपीट हुई जिसमें 10 लोग घायल हो गये। आरोप है कि पुलिस ने एक ही पक्ष का मुकदमा दर्ज किया। मूर्ति ले जाने वालेपक्ष से अजीत कुमार , फौजदार , सालिक राम जमुना , राज किशोर , संजय तथा दूसरे पक्ष के महेन्द्र यादव , राम दास ,कृष्ण कुमार घायल हो गये। मूर्ति ले जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि दबंग व्यक्ति पर एनसीआर भीकायम नहीं किया गया।
बाराबंकी में एसओ सस्पेंड : दुर्गा पूजा विर्सजन जुलूस में शामिल लोगों में से किसी ने एसओ जहांगीराबाद शुजाउद्दीन परगुलाल फेंक दिया , जिससे नाराज पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर दिया। विवाद के बाद प्रशासन ने एसओ को निलंबित करदिया। शुक्रवार को जहांगीराबाद थाना के चचेरूवा की दुर्गा पूजा विर्सजन के लिए जा रही थी। आयोजन समिति अध्यक्षरामरूप यादव ने बताया कि जुमा की नमाज होने के कारण रास्ते के नैनामऊ की मस्जिद तक डीजे बजाने से पुलिस ने रोकाथा। इस पर जुलूस आगे निकल गया तो डीजे फिर बजने लगा। इसके बाद एसओ ने लाठीचार्ज कर जैसीराम रावत , कोटीव पूर्व प्रधान उमाकांत यादव की पिटाई कर दी। इससे भीड़ उग्र हो गई और एसओ शुजाउद्दीन की पिटाई कर दी। इस परएसओ ने नैनामऊ के पूर्व प्रधान छंगा के घर में घुसकर जान बचाई। निलंबित एसओ ने बताया कि जुमा की नमाज के दौरानडीजे रोकने से नाराज होकर उन पर जानलेवा हमला किया गया। सूचना के बाद एएसपी डॉ ओपी सिंह व एडीएम पीपीपाल मौके पर पहुंचे और एसओ को निलंबित कर दिया। नैनामऊ में एहितियात के तौर पर पीएसी की तैनाती कर दी गई है।

Saturday, October 4, 2014

घुसपैठ से हिंदू समाज ख़तरे में: भागवत

http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/10/141003_tenpoint_bhagwat_speech
राष्ट्रीय स्वयंसेवस संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को विजयदशमी के अवसर पर नागपुर के रेशमबाग मैदान में संघ के सालाना कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित किया.
पहली बार इसे दूरदर्शन पर सीधा प्रसारित किया गया. इस दौरान उन्होंने देश, दुनिया और समाज पर अपनी बात रखी.
आरएसएस प्रमुख भागवत के भाषण की 10 प्रमुख बातें:
असम, बंगाल और बिहार के रास्ते हो रही घुसपैठ से हिंदू समाज के लिए ख़तरे की स्थिति पैदा हो गई है.
समाचार पत्रों और टीवी पर भड़काने वाले विज्ञापनों और ख़बरों पर सरकार को रोक लगानी चाहिए. इसे रोकने के लिए एक निकाय बनाना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान भारतीय मूल के लोगों में उत्साह साफ़ नज़र आ रहा था.
भारत प्रशासित कश्मीर में आई बाढ़ के दौरान पूरा समाज एक हो गया था. केंद्र सरकार ने वर्षों बाद तत्काल कार्रवाई का परिचय दिया.
सही मायने में देश में विकास माना जाएगा जब अंतिम पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति भी विकसित और सुरक्षित हो.
इसरों के मंगलयान परियोजना से जुड़े वैज्ञानिक और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और बधाई दी
समाज ने बदलाव लाने की ठानी और अभी हाल में ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को (भाजपा) को बहुमत दिया.
मंदिर और पानी के स्थान को पूरे हिंदू समाज के लिए एक बनाना होगा. हिंदू समाज से जात-पात को मिटाना होगा
स्वयंसेवकों को देश के गांव-गांव और गलि-गलि में आरएसएस के विचारों को पहुंचाना होगा.
समाज ने बदलाव लाने की ठानी और अभी हाल में ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को (भाजपा) को बहुमत दिया.

Tuesday, September 30, 2014

बीस परिवार फिर हिंदू धर्म में लौटे

http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-twenty-familis-back-hindu-11667092.html
लखनऊ। कासगंज में धर्म जागरण मंच शुद्धि सभा तथा महिला आर्य समाज के साए में ग्राम नगला मान सिंह में आयोजित 'घर वापसी' कार्यक्रम में 14 परिवारों ने पुन: हिंदू धर्म में वापसी की। वहीं अलीगढ़ में ईसाई बने छह परिवार फिर हिंदू धर्म में लौट आए। कासगंज में सोमवार सुबह कार्यक्रम स्थल पर हवन-यज्ञ के साथ धार्मिक अनुष्ठान के बीच 14 परिवारों के करीब तीन दर्जन लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। पांच साल पहले यह ईसाई बन गए थे। इस मौके पर आर्य समाज के सुकांत आर्य ने कहा कि वैदिक धर्म में संसार के सभी मनुष्यों की एक ही जाति होती है। चारों वर्णो से मिलकर ही समाज पूर्ण होता है। किसी एक के भी उपेक्षित होने से समाज छिन्न-भिन्न हो जाता है।
उधर, अलीगढ़ में चार साल पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले लोधा क्षेत्र के गांव हरिदासपुर में छह परिवार सोमवार को फिर से हिंदू धर्म में लौट आए। ये सभी वाल्मीकि परिवार हैं। इन ईसाई परिवारों के करीब 52 सदस्यों की हिंदू धर्म में वापसी के लिए धर्म जागरण समिति के प्रांतीय प्रमुख आशाराम के नेतृत्व में हवन किया गया। हिंदू रीति-रिवाज से पूजा पाठ कराया गया। इन परिवारों के सदस्यों ने बताया कि उन्हें मूर्ति पूजा का विरोध करते हुए ईसाई धर्म से जोड़ा गया था।

Sunday, September 28, 2014

रतलाम में दो लोगों की हत्या, कर्फ्यू

http://hindi.webdunia.com/regional-hindi-news/curfew-in-ratlam-114092700083_1.html
रतलाम। शहर में शनिवार को कांग्रेस की महिला पार्षद और इसके बाद तीन युवकों को गोली मारने के उपरांत जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जिनमें से एक बजरंग दल से संबंधित बताया गया है।

Saturday, September 27, 2014

भारतीय नागरिक बन सकते हैं पाकिस्तान से आये हिंदू शरणार्थी

http://hindi.pardaphash.com/news/--767361/767361.html#.VCYkDfmSzNU
नई दिल्ली: भारत सरकार पाकिस्तान से यहां आए हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने पर विचार कर रही है। लेकिन सरकार का कहना है कि शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के बारे में विचार राज्य सरकार के माध्यम से आए आवेदनों के आधार पर ही किया जाएगा। सरकार ने हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत भारत की नागरिकता प्रदान करने की बात भी कही है। इस बात का खुलासा सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत हुआ है।

Friday, September 26, 2014

बंगलादेश में पांच दुर्गा पूजा पंडालों में बदमाशों ने तोड़फोड़ की

ttp://www.samaylive.com/international-news-in-hindi/285289/vandalism-in-durga-puja-pandals-in-bangladesh.html
बंगलादेश के किशोरगंज जिले में बृहस्पतिवार को कुछ बदमाशों ने पांच दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ की और देवी की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया.

वडोदरा में सांप्रदायिक तनाव, दंगाईयों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

http://www.patrika.com/news/communal-tension-in-vadodara-police-fire-teargas/1032626
वडोदरा। एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थान के फोटो के साथ छेड़छाड़ करके वाट्सएप्प पर फोटो वायरल करने के कारण शहर के फतेपुरा-हाथीखाना क्षेत्र में गुरूवार शाम को गुटीय संघर्ष हो गया। इस दौरान एक मकान, 3 दुकानों व 20 वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी करने वालों पर पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के 10 गोले दागकर तितर-बितर किया।

Wednesday, September 24, 2014

राक्षसों के मनोरंजन का साधन है गरबा : सूफी इमाम

http://www.punjabkesari.in/news/article-287724
अहमदाबाद: गुजरात के एक सूफी इमाम ने नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा कार्यक्रम को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। सूफी इमाम मेहदी हुसैन का कहना है कि गरबा को राक्षसों ने अपने कब्जे में ले लिया है और यह उनके मनोरंजन का साधन है। उन्होंने कहा कि गरबा में साधु और संत नजर नहीं आते, बल्कि इसमें तो लोग भड़काऊ कपड़ों में नाचते नजर आते हैं। इमाम ने कहा कि गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने जैसी बातें करना क्या ठीक है?

गायों के शव मिलने के बाद लोगों ने किया हंगामा

http://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/kanpur/Uproar-after-finding-the-bodies-of-cows-to-people/articleshow/43248372.cms
कानपुर, पुलिस ने बताया कि कानपुर के चौबेपुर में मंगलवार को तनाव फैल गया, जहां कथित तौर पर गायों के कटे हुए शव मिले थे। इसके बाद कुछ संगठनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Tuesday, September 23, 2014

विरप्‍पा मोइली के विवादित बोल: मुसलमानों की पैदाइश है हिंदू शब्‍द

http://hindi.oneindia.in/news/india/hindu-word-invented-by-muslims-veerappa-moily-321487.html
बैंगलोर। मौजूदा राजनीति में हिंदू-मुस्लिम नाम का तड़का जबरदस्‍त लगा हुआ है। पहले 'लव जेहाद' को लेकर उत्‍तर प्रदेश में उप-चुनावों के लिए पिच तैयार की गई तो फिर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुस्लिमों की तारीफ कर खुद पर लगे हिंदूवादी के टैग को थोड़ा हल्‍का कर लिया। अब कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री विरप्‍पा मोइली ने इस मामले में एक विवादित बयान देकर हड़कंप मचा दिया है। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में एक समारोह के दौरान मोइली ने कहा कि हिंदू शब्‍द का इजाद मध्‍ययुगीन काल में मुसलमानों द्वारा किया गया था।

बीएसपी नेता मौर्य के 'हिंदू विरोधी' बयान से मायावती ने पल्ला झाड़ा

http://khabar.ndtv.com/news/india/mayawati-distances-herself-from-swami-prasad-mauryas-comment-669365
लखनऊ: हिंदू देवी-देवताओं को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से दिए गए विवादास्पद बयान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने एक तरफ जहां मौर्य के बयान से पल्ला झाड़ लिया है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौर्य के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Monday, September 22, 2014

महाराष्ट्र में पैठ बढ़ा रहा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

http://www.jagran.com/news/national-muslim-rastriya-manch-popular-in-maharastra-11647580.html
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाराष्ट्र के मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ बढ़ानी शुरू कर दी है। इस काम में लगे संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने शनिवार को संघ के मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की एक सभा को संबोधित किया और राज्य के कई जिला संयोजकों के मनोनयन की घोषणा की।

Sunday, September 21, 2014

गौ हत्या के विरूद्ध हिंदू संगठनों का, 24 सितम्बर को रेल रोको आन्दोलन

http://www.punjabkesari.in/news/article-286882
जालंधर: पंजाब के मलेरकोटला में गौ हत्या की वारदातों के विरोध में राज्य के सभी 14 हिंदू संगठनों ने 24 सितम्बर को समूचे पंजाब में दो घंटे तक रेलों का आवागमन रोकने का ऐलान किया है। पंजाब गोसेवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कीमती भगत ने राज्य सरकार और पुलिस पर आरोप लगाया कि वह मलेरकोटला में गौ हत्या के दोषियों के विरूद्ध एक समुदाय विशेष के दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रही है।

Saturday, September 20, 2014

लव जिहाद: निकाह के लिए दी यातनाएं, दिया मस्जिद की छत से धक्का!

http://www.jagran.com/news/national-victim-of-love-jihad-in-delhi-11641143.html
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उस्मानपुर थाना क्षेत्र में हिंदू लड़की के दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने का मामला सामने आया है। लड़की ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि लड़के ने पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर खुद को हिंदू बताकर शादी कर ली। लड़की मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली है और लंबे समय से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रह रही है।

Friday, September 19, 2014

धर्मपरिवर्तन करने के बाद महिला का शुद्धिकरण

http://hindi.pardaphash.com/news/--766870/766870.html
देहरादून। उत्तराखंड में एक महिला का अपहरण करने के बाद उसका धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है, महिला के पुर्नधर्मांतरण में अपहरणकर्ताओं के साथ तीन पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। अपहरण के बाद महिला का धर्मपरिवर्तन भी कराया गया था। इस मामले की खबर फ़ैलने के बाद बुधवार को तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

Thursday, September 18, 2014

मिथक=मिथ्या: हिंदू मिथकों को समझने की एक कोशिश

http://aajtak.intoday.in/story/excerpts-from-mithak-mithya-by-devdutt-patnaik-penguin-publication-1-780473.html
नई ज़मीन तलाशती, भारत के सबसे लोकप्रिय मिथकों के जानकार डॉ. देवदत्त पटनायक की किताब 'मिथक=मिथ्या' जीवन और मृत्यु, प्रकृति और संस्कृति, उत्कृष्टता और संभावना के बीच विरोधाभासों के जवाब खोजती है. वे अपनी अनोखी लेखन शैली, दृष्टांतों और चित्रों के जरिए हिंदू कहानियों को प्रस्तुत करते हैं और हिंदू प्रतीकों और रीति-रिवाजों की गुत्थियां सुलझाते हैं. इसके जरिए हम जान सकते हैं कि क्यों कौरव स्वर्ग में पहुंचे और (युधिष्ठिर को छोड़ कर) सभी पांडव नर्क में; सीता का त्याग करने वाले राम क्यों आदर्श राजा समझे गए; रक्त पीने वाली काली दूध देने वाली गौरी का दूसरा रूप कैसे बनीं; और शिव ने ब्रह्म का पांचवां सिर क्यों धड़ से अलग किया.

युवती का करवाया जबरन धर्म परिवर्तन फिर रचाई शादी

http://www.punjabkesari.in/news/article-285721
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक हिन्दू युवती का अपहरण कर उसका कथित रूप से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों इस्माइल खां नामक युवक अपने साथी सोमवीर जाटव की मदद से जौरा कस्बे से कथित रूप से एक हिन्दू युवती को बहला फुसलाकर ले गया था और दबाव डालकर उसका धर्म परिवर्तन कराया एवं उसके साथ निकाह कर लिया।

Wednesday, September 17, 2014

धर्म परिवर्तन के मामले में हिंदू युवा वाहिनी में उबाल

http://www.jagran.com/uttar-pradesh/mahoba-11633715.html
महोबा, जागरण संवाददाता : थाना कबरई क्षेत्र के सुरहा गांव में किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह करने के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में खासा उबाल है। साथ ही संगठन ने एलान किया है कि यदि आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा।

Monday, September 15, 2014

आतंक के काम में लग रहा गाय मांस रैकेट का पैसा: मेनका

http://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/jaipur/funds-from-cow-slaughter-racket-being-pumped-into-terror-maneka-gandhi/articleshow/42487987.cms
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि देश में दुधारु पशुओं के मांस के अवैध कारोबार से आया पैसा आतंकवाद के काम में लग रहा है। साथ ही यह किसी धर्म विशेष से जुड़ा नहीं है, बल्कि भारत में अब यह व्यापार बन गया है। उन्होंने कहा कि दुधारु पशुओं के मांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।