Sunday, September 15, 2013

गोवा में गोमांस की कमी से कांग्रेस-राकांपा नाराज

http://www.jagran.com/news/national-bjp-conspiracy-behind-goa-beef-shortage-say-ncp-congress-10376220.html
गोमांस की कमी को लेकर गोवा सरकार पर चर्च के हमले के बाद कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [राकांपा] ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष का कहना है कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों को सस्ता भोजन नहीं मिलने देने की साजिश रची है। राकांपा और कांग्रेस सदस्यों का दावा है कि सरकारी बूचड़खानों के खिलाफ बांबे हाई कोर्ट की गोवा पीठ में याचिका दायर करने वाला व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता था। याचिका में सरकारी बूचड़खानों में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। इसी के बाद गोवा में गोमांस की कमी शुरू हो गई।

No comments:

Post a Comment