हिंदू हितों (सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक) को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से प्रभावित करने वाली घटनाओं से सम्बंधित प्रमाणिक सोत्रों ( राष्ट्रिय समाचार पत्र, पत्रिका) में प्रकाशित संवादों का संकलन।
Sunday, June 21, 2009
पशुवध के विरोध में कोतवाली पर प्रदर्शन
सहारनपुर के बच्चों को बिजनौर में धर्मांतरण की शिक्षा
दैनिक जागरण, २१ जून २००९, सहारनपुर। सहारनपुर के जनकपुरी थानाक्षेत्र में तीन बच्चों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने को शिक्षा-दीक्षा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपनी ही पत्नी के प्रेमी व भाई पर उसके दो बच्चों व एक बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और बिजनौर के मदरसे में धर्मांतरण की शिक्षा-दीक्षा देने का आरोप लगाया है।
शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे मिर्जापुर थानाक्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी कलीराम ने बताया कि सड़क दूधली निवासी शकील नामक युवक ने पहले तो उसकी पत्नी रेखा को अपने चंगुल में फंसा लिया। यही नहीं उसे मृत दिखाकर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये हड़प लिए। इसके बाद उसके तीन बच्चों सन्नी , बॉबी (7) व एक बेटी (16) को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बाद उसने 24 दिन पहले दोनों के विरुद्ध जनकपुरी थाना क्षेत्र में मुकदमा भी दर्ज कराया था। दो दिन पहले पुलिस ने पत्नी रेखा व शकील को राकेश केमिकल चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसके बच्चों को कुछ पता नहीं चल सका था। जनकपुरी पुलिस ने 19 जून को पति को मृत दिखा फर्जी तरीके से योजना का लाभ उठाने के आरोप में जेल भेज दिया था और तीनों बच्चों की तलाश में जुट गई। कलीराम ने बताया कि रात एक बजे पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर तीनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में बच्चों सन्नी व बॉबी ने बताया कि उन्हें यहां से ले जाकर बिजनौर के एक मदरसे में रखा गया था और उन्हें ले जाने वाले राजेश मामा थे। राजेश के बारे में पूछने पर कलीराम ने बताया कि वह उसकी पत्नी रेखा का भाई है और अब अपने को उस्मान बताता है। एसएसपी के न मिलने पर कलीराम ने एसपी देहात पूरन सिंह को प्रार्थना-पत्र सौंपकर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी व की मांग की है। साथ ही अपने बच्चों की भी सुरक्षा की मांग की है। एसपी देहात पूरन सिंह ने मामले को गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Friday, June 19, 2009
धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू होने से लोग नाराज
Dainik Jagran, 18 Jun 2009, बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता : रोहिणी के सेक्टर-16 में धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू होते ही क्षेत्रवासी डीडीए से खासे नाराज हो गए हैं। सेक्टर की डेढ़ दर्जन से ज्यादा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन निर्माण के विरोध में बृहस्पतिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण के आयुक्त से मुलाकात करने गए। संगठनों ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जबकि निगम पार्षद ने इस संबंध में उप राज्यपाल से मांग की है कि स्थिति तनावपूर्ण होने से बचाएं और उक्त धार्मिक स्थल का आवंटन निरस्त करने का आदेश जारी करें।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-16 स्थित ब्लॉक बी-1 के नजदीक नगर निगम के स्टोर से सटे स्थल पर एक मस्जिद निर्माण के लिए नींव की खुदाई शुरू हुई। ये देख इलाके की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने ऐतराज जताया। कर्मयोगी परिषद रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतीश गुप्ता ने बताया कि पूर्व में अप्रैल माह में क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगठनों ने डीडीए उपाध्यक्ष अशोक कुमार निगम को पत्र लिखकर विरोध जताया था कि यहां मस्जिद का आवंटन निरस्त किया जाए, क्योंकि 500 मीटर दूर एक मस्जिद पहले से है। साथ ही आस-पास मुस्लिम समुदाय की आबादी भी नगण्य है। बावजूद इसके आरडब्ल्यूए की अनदेखी की गई। गुप्ता ने कहा कि डीडीए का संबंधित आयुक्त ने जान-बूझकर मस्जिद निर्माण को मंजूरी देते हुए हिंदू भावनाओं की बेकद्री की। बहुत जल्द उक्त स्थल पर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सैकड़ों कार्यकर्ता धरना देते हुए डीडीए के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध मे ंनिगम पार्षद हरीश अवस्थी ने उप राज्यपाल को पत्र लिख कर उक्त आवंटन को रद करवाने का अनुरोध किया है।
Wednesday, June 17, 2009
मेरठ में हिंसा, दो थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू
18 मवेशियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
दैनिक जागरण, १६ जून २००९, कमालपुर (चंदौली) । धीना पुलिस ने सोमवार को पूर्वाह्न 9.30 बजे पिपरदहां गांव के समीप ट्रक संख्या यूपी 52एफ 0329 से वध हेतु ले जाये जा रहे 18 पशुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
धीना थानाध्यक्ष बीके सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर उक्त ट्रक से पशुओं को वध हेतु बिहार ले जा रहे है। मुखबिर के सूचना पर धीना थानाध्यक्ष अपने हमराह सिपाहियों के साथ धीना वाया जमानियां मार्ग पर जा रहे थे। उसी बीच उक्त ट्रक तिरपाल से ढकी गुजर रही थी। ट्रक चालक पुलिस की जीप देखकर गाड़ी रोककर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पिपरदहा गांव से उसे पकड़ लिया। दूसरा व्यक्ति तुफैल दिलदारनगर का निवासी भी पकड़ा गया। ट्रक का तिरपाल खोलकर देखा गया तो उसमें 18 पशु लदे थे। इसमें 10 पड़वा व 8 पडि़या थे। दोनों को पुलिस ने पशु वध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
घड़े को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
दैनिक जागरण, १५ जून २००९, मेरठ। ब्रह्मापुरी की सैनियों वाली गली में बच्चे से घड़ा क्या टूटा दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसको लेकर भाजपाइयों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान एसओ से उनकी तीखी झड़पें भी हुई।
सैनियों वाली गली में नवाब की मिट्टी के बर्तन की दुकान है। शाम को खेलते समय एक बच्चे से घड़ा टूट गया। इस पर नवाब ने बच्चे को भला बुरा कहते हुए पिटाई कर दी। उसी दौरान बच्चे की मां आ गई और उसने नवाब से कहा कि बच्चे को क्यों पीटा, घड़ा टूट गया था तो वह पैसा दे देती। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी इतनी बढ़ी की सैनी बिरादरी के लोगों ने नवाब की पिटाई कर दी। इसके चलते हंगामा खड़ा हो गया और दूसरे समुदाय के भी काफी लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों के बीच तनातनी की सूचना पर पहुंची पुलिस सैनी पक्ष की तरफ से बबलू, नीरज और राजेश और दूसरे पक्ष से नवाब को पकड़कर थाने ले गई और हवालात में डाल दिया। सूचना मिलने पर भाजयुमो के ब्रह्मापुरी वार्ड के अध्यक्ष अमित सैनी कार्यकर्ताओं के संग पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। अमित सैनी ने एसओ से कहा कि अगर कार्रवाई ही करनी थी तो दोनों पक्षों की तरफ से बराबर लोगों को बंद किया जाता। यह एकतरफा कार्रवाई है। इसको लेकर अमित और एसओ के बीच कहासुनी हुई। सूचना मिलने पर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष कमलदत्त शर्मा भी पहुंच गए और कहा कि ऐसी कार्रवाई कर पुलिस खुद माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान पुलिस की भायजुमो कार्यकर्ताओं से नोक-झोंक भी हुई। बाद में थाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
धर्म परिवर्तन के मामले में 226 लोगों के विरुद्ध मुकदमा
बार-बार अफवाहों के दौर चलने के बाद सोमवार को आम दिनों की तरह खुले, लेकिन चहल-पहल ज्यादा नहीं थी। देहात क्षेत्र के लोग बहुत कम संख्या में खरीदारी करने आए। घटना के बाद से ही कस्बे में पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया था, जो लगातार गश्त कर रही है।
कप्तान के निर्देश पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी लुकमान, जुलफान व फैजान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में दोनों पक्षों के 23 लोगों को नामजद व 200 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के अंबेहटा निवासी चरण सिंह आदि के अलावा 50 अज्ञात जबकि दूसरे पक्ष के अम्बेहटा निवासी इनामआदि के अलावा 150 अज्ञात लेगों पर मुकदमा कायम कर लिया है।
Tuesday, June 16, 2009
अस्थि विसर्जन के लिए भी वीजा नहीं
Dainik Jagran, 15 Jun 2009, नई दिल्ली, पाकिस्तान के कई श्मशान घाटों में सैकड़ों अस्थि-कलश तीन दशकों से भी अधिक समय से गंगा में विसर्जन के लिए रखे हुए है। वीजा जारी करने की कठिन प्रक्रिया के कारण इन अस्थियों को उनके परिजन भारत आकर गंगा में प्रवाहित नहीं कर पाते हैं।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के श्मशान घाटों में जिनकी अस्थियां रखी हैं, उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाए। मगर इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग तभी वीजा जारी करता है, जब आवेदक का कोई रिश्तेदार या जान-पहचान वाला हरिद्वार में हो। जाहिर है ऐसे लोग नगण्य हैं और वे वीजा के लिए बार-बार इस्लामाबाद आने-जाने का खर्च बर्दाश्त कर पाने में असमर्थ हैं। इस वजह से भारत का वीजा पाने के इंतजार में ही परिजनों के सालों गुजर जाते हैं।
ज्यादातर गरीब लोग तो सिंध नदी में ही अस्थि-कलश प्रवाहित कर देते हैं, लेकिन जो गंगा में प्रवाहित करना चाहते हैं वे वीजा के इंतजार में अस्थि-कलश संजोकर रखते हैं। सिंध के श्मशान घाट प्रशासन की सूचना के अनुसार सैकड़ों के करीब ऐसी अस्थि कलश वहां रखे हैं, जिनके बारे में अब यह पता लगाना भी कठिन हो गया है कि उनका संबंध आखिर किस परिवार से था? अधिकांश अस्थि-कलशों पर मृतक का नाम मिट चुका है।
गौरतलब है कि 1998 की जनगणना के अनुसार पाकिस्तान में लगभग 24 लाख 33 हजार हिंदू हैं और पिछले एक दशक में हिंदुओं की संख्या में वहां अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। सुप्रसिद्ध गांधीवादी निर्मला देशपांडे और सिंध के हिंदू परिषद की पहल से कुछ अस्थियों का तो विसर्जन संभव हुआ था, मगर यह प्रक्रिया आज भी आसान नहीं हो पाई है। इस वजह से पाकिस्तान के अधिकतर हिंदू भारत स्थित पवित्र तीर्थ स्थानों की यात्रा का सपना भी पूरा नहीं कर पाते हैं।
सूरत रेप केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में
CNBC-IBN,14 June 2009, सूरत। गुजरात के सूरत में पिछले दिनों एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले के सभी तीन आरोपियों के खिलाफ अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी। गुजरात सरकार ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।
इस मामले के तीनों आरोपियों में से शाहिद सैयाद और तारिक सैयाद पुलिसकर्मियों के बेटे हैं। इस मामले में तीसरा आरोपी अबू बक्र शेष नाम का युवक है।
विगत 12 जून को एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ चलते वाहन में दुष्कर्म करने का तीनों पर आरोप है। एक स्थानीय अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
राज्य गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को उम्रकैद दिए जाने की अनुशंसा की जाएगी। तीनों आरोपियों को जब अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए लाया गया था तो वहां मौजूद अग्र भीड़ ने तीनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी।
इसी मामले में कथित तौर पर गलत बयान देने के कारण सूरत के पुलिस आयुक्त दीपक स्वरूप का शनिवार रात तबादला कर दिया गया था।
Saturday, June 13, 2009
कब्रिस्तान बताकर खोद दी गयी सड़क!
दैनिक जागरण, अम्बेडकरनगर, 12 जून २००९ : टाण्डा तहसील अन्तर्गत उतरेथू में कब्रिस्तान बताकर खोदी गयी सड़क को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने सड़क खोदकर क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग जिलाधिकारी से की है। उन्होंने कहा कि वर्ग विशेष के कतिपय लोग सड़क खोदने के बाद उल्टे डीएम से शिकायत कर दूसरों पर आरोप मढ़ा, जो जांच में शिकायत झूठी पायी गयी।
ज्ञात हो कि गत वर्ष ग्राम पंचायत निधि उतरेथू द्वारा कब्रिस्तान के बगल से एक कच्ची सड़क का निर्माण किया गया था। इस वर्ष उक्त सड़क की रिपेयरिंग करायी गयी। गत रात्रि में वर्ग विशेष के सैकड़ों लोग पाटी गयी सड़क को खोदकर फेंक दिये।
मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि सड़क खोदने वाले जिलाधिकारी से झूठी शिकायत करते हुए प्रशासन को गुमराह करने का कार्य किया। अतिक्रमणकर्ताओं का आरोप था कि सड़क कब्रिस्तान की भूमि में जबरन पटायी गयी है। जिलाधिकारी मधुकर द्विवेदी ने एसडीएम टाण्डा को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीएम टाण्डा, तहसीलदार, थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर, राजस्व निरीक्षक व चार लेखपालों स्थल को पैमाइश किया तो सड़क कब्रिस्तान की भूमि में नहीं पायी गयी। जबकि ग्राम पंचायत निधि द्वारा पटायी गयी लगभग 500 मीटर सड़क को खोदकर नष्ट कर दिया गया।
दूसरी तरफ ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ग विशेष के कतिपय भू माफिया अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हड़वार, खलिहान व आतिशबाजी की भूमि पर अवैध कब्जा जमाये हुए हैं। ग्रामवासी राजेश पाठक, सहदेव वर्मा व शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क खोदकर फेंक देने से हजारों रुपये राजस्व की क्षति हुई है। इसमें दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। ग्राम प्रधान उतरेथू रंजना देवी ने तहसील प्रशासन से ग्राम समाज की भूमि पर किए गए सभी अवैध कब्जों को शीघ्र ही हटवाये जाने की मांग की है। समझा जाता है कि इस दिशा में प्रशासन सक्रिय भी होगा।