Saturday, November 1, 2008

साध्वी के साथ शिवसेना, देगी कानूनी मदद

नवभारतटाइम्स।कॉम ,1 Nov 2008,मुंबईः शिवसेना महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर को हुए बम ब्लास्ट में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में खुलकर आ गई है। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में कहा गया है कि पार्टी प्रज्ञा को कानूनी मदद मुहैया करवाएगी। शिवसेना प्रज्ञा के साथ इस मामले के अन्य आरोपियों की भी मदद करेगी।
'सामना' में कहा गया है कि जब तक प्रज्ञा पर आरोप साबित नहीं हो जाते, तब तक उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। शिवसेना ने इसके लिए प्रज्ञा की कानूनी मदद करने की बात कही है। गौरतलब है कि पुलिस प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत तीन आरोपियों का शुक्रवार को ब्रेन मैपिंग, नार्को आदि टेस्ट करवा चुकी है।

No comments:

Post a Comment