Wednesday, August 6, 2008

जम्मू: युवक आत्मघाती दस्ते बनाएंगे

जम्मू। दक्षिणी कश्मीर में ‘श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड’ को जमीन वापस किए जाने के मुद्दे पर प्रदर्शनकारी युवकों की हत्या का बदला लेने के लिए सांबा के करीब 24 युवकों ने आत्मघाती दस्तों के गठन का निर्णय लिया है।

पुलिस फायरिंग में अपने दो साथियों के मारे पर गुस्से का इजहार करते हुए करीब 24 स्थानीय युवकों ने तिरंगा झंडा थामे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता का बदला लेने का संकल्प व्यक्त किया।

सांबा में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में दो स्थानीय युवक संजीव सिंह तथा सन्नी पाधा मारे गए थे तथा करीब चौबीस लोग घायल हो गए थे। (IBN7, 6 August 2008)

No comments:

Post a Comment