Monday, October 6, 2008

महाराष्‍ट्र के धुले में कर्फ्यू जारी

अक्‍टूबर 2008 , आईबीएन-7 , धुले। महाराष्‍ट्र के धुले शहर में रविवार दोपहर दो गुटों में हुई झड़प के बाद भड़की हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी।

हिंसा एक गुट के द्वारा लगाए गए पोस्‍टर फाड़ने की वजह से हुई। इससे दूसरा गुट नाराज हो गया और दोनों गुट एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर पत्‍थरबाजी की और कांच फेंके।

जल्‍द ही पूरा शहर हिंसा की चपेट में आ गया। हिंसा कर रहे लोगों ने दर्जनों वाहनों को निशाना बनाया। करीब दो घंटे तक लोग शहर भर में उत्‍पाद मचाते रहे और पुलिस इन पर काबू नहीं पा सकी।

इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवा में गोलियां चलाई। इसके बावजूद उपद्रवी भीड़ को काबू नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया। घायलों को शहर के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल धुले में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसके पूर्व मुम्‍बई से सटे ठाणे शहर में भी एक पंडाल का द्वार लगाने को लेकर हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 1 व्‍यक्ति की मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment